पीलिया से ग्रसित हुए निजी कॉलेज के छात्र

सीहोर. जिले के ग्राम कोठरी स्थित निजी कॉलेज में कई बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिली है. इन बच्चों को पीलिया और वायरल फीवर बताया गया है. सावधानी बरतते हुए कॉलेज प्रबंधन ने 23 बच्चों को उनके घर भेज दिया है. इस मामले में कई अभिभावकों ने जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी थी, जिस पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कॉलेज पहुंची और बच्चों की जांच की. जानकारी के अनुसार कोठरी में अशासकीय कॉलेज में छात्रों के बीमार होने की सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कॉलेज पहुंची थी. सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया टीम के साथ खुद गए थे। उन्होंने बताया कि पीलिया और वायरल फीवर से कई बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली थी। कॉलेज में जाने पर पता चला कि यहां पर 23 छात्र पीडि़त थे जिन्हें कॉलेज प्रबंधन ने उनके घर भेज दिया था. एक छात्र बीमार मिला है। उन्होंने बताया कि कुछ छात्रों को वायरल फीवर की शिकायत भी है. इधर कॉलज में अध्ययनरत बच्चों ने अपने अभिभावकों को बताया कि जो पानी आ रहा है वह ठीक नहीं है. इसलिए वह बीमार हो रहे हैं. हालांकि इस संबंध में जब कॉलेज के रजिस्ट्रार से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो सका. हालांकि इस मामले में सीएमएचओ डॉ. डेहरिया का कहना है कि बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

 

Next Post

किक बाक्सिंग में छात्राओं का सराहनीय प्रदर्शन

Wed Nov 26 , 2025
दोराहा। खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में हायर सेकेंडरी हॉस्टल, बरखेड़ा हसन की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 21 पदक अपने नाम किए. प्रतियोगिता में 31 छात्राओं ने भाग लिया था. हॉस्टल की खिलाड़ी पूर्ति गौर, सीता गुर्जर, दिव्या गुर्जर, कामना गुर्जर, लक्ष्मी मीना, नीलू लोधी, और संध्या […]

You May Like