किक बाक्सिंग में छात्राओं का सराहनीय प्रदर्शन

दोराहा। खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में हायर सेकेंडरी हॉस्टल, बरखेड़ा हसन की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 21 पदक अपने नाम किए. प्रतियोगिता में 31 छात्राओं ने भाग लिया था.

हॉस्टल की खिलाड़ी पूर्ति गौर, सीता गुर्जर, दिव्या गुर्जर, कामना गुर्जर, लक्ष्मी मीना, नीलू लोधी, और संध्या अहिरवार 7 स्वर्ण पदक, वहीं प्रतिज्ञा गुर्जर, सिया गुर्जर, उमा राव, पूजा गुर्जर, आशा चौहान और क्रांति गौर 6 रजत पदक एवं पूनम गुर्जर, सिखा कुशवाह, रिंकी गौर, नेहा गौर, पायल अहिरवार, लक्ष्मी गौर, सिमरन अहिरवार, अवंतिका सिसोदिया ने 8 कांस्य पदक अपने नाम किए. हॉस्टल की वॉर्डन लीला सिसोदिया ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं. टीम के कोच अनिल पुरविया ने कहा कि यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है.

 

Next Post

शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं

Wed Nov 26 , 2025
सीहोर. चुपाडिय़ा गांव में खोली गई शराब की दुकान बंद करा दीजिए. नशा करने के लिए हमारे पति मारपीट करते है, घर ग्रहस्थी का समान अनाज भी बेच देते है, शराब ने जीवन खराब कर दिया है,युवा बच्चों के नए रिश्ते भी नहीं हो पा रहे हैं. यह बात मंगलवार […]

You May Like