एमपी क्रिकेट में नया दौर: MPL में खिलाड़ियों की नीलामी कल, IPL की तर्ज पर फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली 

इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट के इतिहास में 31 मार्च का दिन खास बनने जा रहा है। मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित होगी, जो इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। यह नीलामी इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर होगी, जहां टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाकर अपनी स्क्वॉड तैयार करेंगी।

नीलामी से पहले ही टीमों ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन कर रणनीति स्पष्ट कर दी है। पिछले सीजन की सफलता के बाद इस बार लीग में टीमों की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है, जिससे प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ेगा।

यह लीग पहले ही कई खिलाड़ियों को बड़े मंच तक पहुंचा चुकी है। अब नीलामी प्रक्रिया से खिलाड़ियों को आर्थिक मजबूती और पहचान दोनों मिलने की उम्मीद है। MPL का यह कदम प्रदेश क्रिकेट को नई दिशा देने के साथ इसे एक उभरते हुए क्रिकेट ब्रांड के रूप में स्थापित कर सकता है।

Next Post

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष ने किया हंगामा

Mon Mar 30 , 2026
सीधी। जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला के परीक्षण के बाद मृत घोषित करने पर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस एवं नायब तहसीलदार के पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद हंगामा समाप्त हुआ और शव […]

You May Like