टेक्सास के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 6 लोग घायल

टेक्सास, 24 मार्च (वार्ता) टेक्सास के ह्यूस्टन शहर में रविवार सुबह एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोग घायल हो गए। ह्यूस्टन पुलिस विभाग के सहायक पुलिस प्रमुख ने यह जानकारी दी।

जेम्स स्केल्टन ने एक समाचार ब्रीफिंग के दौरान कहा, “गोली लगने वाले तीन लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा, तीन अन्य लोगों को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया।” उन्होंने कहा कि चार लोगों की हालत गंभीर है और उनकी सर्जरी की जा रही है।

श्री स्केल्टन ने कहा, “उनकी अभी सर्जरी की जा रही है। मेरे पास कोई अन्य जानकारी नहीं है। अस्पताल में अधिकारी उनकी सेहत की जांच कर रहे हैं।” अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी स्थानीय समयानुसार सुबह 3 बजे एक नाइट क्लब में हुई, जहां रात 2 बजे के बाद शराब परोसी जा रही थी, जो टेक्सास में अवैध है। घटना की जांच चल रही है।

Next Post

बीएसपी में आग लगने से हड़कंप, इस हादसे में कोई हताहत नहीं

Mon Mar 24 , 2025
दुर्ग 24 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में सोमवार को आग लगने की सूचना सामने आई। प्लांट के कोक ओवन जीसीपी डंप यार्ड में आग लग गई, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू […]

You May Like