ईमानदारी पर मिली सजा: पैसे रिफंड करने गए गैस हॉकर को पिता-पुत्रों ने पीटा

जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में एक गैस हॉकर को अपनी ईमानदारी की भारी कीमत चुकानी पड़ी। रेगुलेटर के ज्यादा पैसे वापस लौटाने गए हॉकर के साथ उपभोक्ता और उनके बेटों ने जमकर मारपीट की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक ए.के. गैस एजेंसी रद्दी चौकी में हॉकर का काम करने वाले सुभाष मंडल को आलोक नगर निवासी एमएम शुक्ला के घर से गैस लीकेज की शिकायत मिली थी। सुभाष जब वहां पहुंचे तो उन्होंने चेक करके बताया कि रेगुलेटर खराब है। उपभोक्ता के कहने पर उन्होंने अपने बेटे सुमित को भेजकर नया रेगुलेटर मंगवाया और उसे फिट कर दिया।

सुभाष ने रेगुलेटर की पुरानी दर के हिसाब से 410 लिए थे। लेकिन जब वे वापस कंपनी पहुंचा, तो उन्हें पता चला कि इस महीने रेगुलेटर के दाम कम हो गए हैं। अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए सुभाष मंडल तुरंत 130 वापस करने के लिए दोबारा शुक्ला के घर पहुंचा। जब सुभाष ने पैसे वापस किए, तो एम.एम. शुक्ला ने उनसे पक्के बिल की मांग की। बिल न होने की बात कहने पर शुक्ला भडक़ गए। शुक्ला ने सुभाष को थप्पड़ मार दिया। इतने में शुक्ला के दोनों बेटे भी बाहर आ गए और उन्होंने सुभाष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एक लडक़े ने सुभाष की आंख के पास जोर से घूंसा मारा, जिससे उसे चोटें आ गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

धमाके के बाद शिवपुरी में अवैध मावा फैक्ट्री का राजफाश

Sun Mar 8 , 2026
शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे में एक अवैध मावा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यहां हुए एक धमाके के बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें सड़ा हुआ मावा, दूध, रिफाइंड और डिटर्जेंट बरामद हुआ। फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और मामले की रिपोर्ट पोहरी एसडीएम […]

You May Like