जबलपुर:खमरिया थानांतर्गत रिठौरी में बीती रात गैंगवार हुई। तलवार, चाकू, लट्ठ चले। हमले में एक बदमाश की मौत हो गई जबकि दूसरे पक्ष से एक घायल है।
जानकारी के मुताबिक रूपेंद्र साहू (29) निवासी ग्राम मझगांव पनागर, कार से जा रहा था तभी रिठौरी में देव रजक, लक्ष्मण बंजारा, विशाल पटेल, गोपाल बंजारा, अज्जू बंजारा ने रूपेंद्र की कार पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
कार में सवार रूपेंद्र के साथी इधर-उधर भाग गए लेकिन कार कीचड़ में फंस गई और रूपेंद्र भाग नहीं पाया इसके बाद बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और उसके मौत के घाट उतार दिया। मृतक रूपेंद्र साहू ने पूर्व में लक्ष्मण बंजारा से विवाद कर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था। वहीं दूसरे पक्ष में भी हमला किया है। जिसमें घायल हुआ है। मृतक रूपेंद्र साहू पर 15 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं।
