शिवपुरी जिले में 24 घंटे में पांच मौत, भाई ने भाई कर दी हत्या

शिवपुरी: शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटो मे एक हत्या और अन्य हादसे में 5 मौत हो गईं। सिरसौद गांव में भाई ने एक भाई को जब तक पीटा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। वही एक युवक की मौत करंट लगने से हुई है। नरवर थाना सीमा में बाइक एक्सीडेंट में 2 युवक की मौत हुई है। खोड चौकी क्षेत्र में 28 साल की विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली है।शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना सीमा में आने वाले रायचंद खेड़ी में एक छोटे भाई ने अपने बडे भाई को खटिया से बांधकर पीट पीटकर हत्या कर दी। भाई ने भाई को जब तक मारा जब तक वह मर नहीं गया।

34 वर्षीय ब्रज जाटव शिवपुरी शहर में टेंट हाउस पर मजदूरी करता था और छुट्टी मिलने पर गांव आता था।वह शराब पीकर अपने घर पहुंचा। घर पर मौजूद उसके 30 वर्षीय छोटे भाई संतोष जाटव से शराब पीने को लेकर उसका विवाद हो गया। संतोष ने ब्रज से शराब की बजाय घर का सामान लाने की बात कही। बताया गया है कि संतोष की मानसिक स्थिति कमजोर थी। इसी बहस के दौरान संतोष का गुस्सा भड़क उठा।

उसने घर में रखी खटिया का बेंत उठाया और ब्रज जाटव की छाती पर कई बार वार किए। इन वारों से ब्रज गंभीर रूप से घायल हो गया। ब्रज जाटव के भाई मोहन सिंह जाटव के मुताबिक, जब यह झगड़ा हुआ तब घर में कोई नहीं था, वह मजदूरी करने गए हुए थे। सूचना मिलने पर मोहन सिंह घर पहुंचे और ब्रज जाटव को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने ब्रज को मृत घोषित कर दिया।

मोहन सिंह ने बताया कि ब्रज और संतोष दोनों अविवाहित थे। ब्रज 10 दिन बाद गांव लौटा था और अपने साथ सब्जी, फल व अन्य सामान भी लाया था।शिवपुरी जिले के मगरौनी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास हुए सड़क हादसे के बाद नरवर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों सूरज आदिवासी और घनश्याम आदिवासी की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम उपरांत नरवर अनाज मंडी के बाहर दोनों शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान एक घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा।
सुरवाया थाना सीमा में युवक की करंट से मौत
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के खेरोना गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। 25 वर्षीय भूरा गुर्जर अपने खेत में सिंचाई कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Post

बंदूक लहराकर बिल्डर को धमकाया, झूमाझटकी

Mon Dec 8 , 2025
जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत साकेत धाम रोड सब्जी मण्डी के पीछे बिल्डर को बंदूक व तलवार दिखाते धमकाया गया। झूमाझटकी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक चंद्रेश शुक्ला निवासी साहिब टाउनशिप रेतनाका ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर करीब […]

You May Like