बंदूक लहराकर बिल्डर को धमकाया, झूमाझटकी

जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत साकेत धाम रोड सब्जी मण्डी के पीछे बिल्डर को बंदूक व तलवार दिखाते धमकाया गया। झूमाझटकी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक चंद्रेश शुक्ला निवासी साहिब टाउनशिप रेतनाका ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर करीब 12.50 बजे पैदल-पैदल साकेत धाम रोड सब्जी मण्डी के पीछे अपनी साईट पर गया हुआ था.

उसकी साईट से केतन चौबे का प्लाट लगा हुआ है जहां उपस्थित काम कर रही लेबर को बोला की 6 इंच कालम को अपनी साईड खिंसकार निर्माण करना फिर अपनी साईट पर जाकर बैठा तो केतन मौके पर आकर विवाद करते हुए झूमा झटकी करने लगा। शिवम चौबे, अंकुर शुक्ला व अन्य लोगों ने बीच बचाव किया तो केतन चौबे अपने घर गया और घर से तलवार व बंदूक लेकर आया और उसे डराने धमकाने लगा। जान से मारने की धमकी दी।

Next Post

भारत भवन में सजी सुरों की अनोखी शाम

Mon Dec 8 , 2025
भोपाल: भारत भवन के बहिरंग मुक्ताकाश मंच पर रविवार की शाम संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। तीन दिवसीय आठवां हृदय दृश्यम संगीत समारोह सुर, ताल और ऊर्जा की त्रिवेणी बनकर समापन की ओर बढ़ा। झील किनारे बहती ठंडी हवा और खुले आसमान के नीचे हुए कार्यक्रम ने श्रोताओं […]

You May Like