रामेश्वर त्रिवेणी संगम से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

श्योपुर:जिले के मानपुर स्थित त्रिवेणी संगम रामेश्वर धाम से भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा का नेतृत्व पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत ने किया। क्षेत्रभर से आए करीब 5,000 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। इस दौरान करीब 700 श्रद्धालु कांवड़ लेकर रवाना हुए, जो विभिन्न गांवों और कस्बों से गुजरते हुए विजयपुर क्षेत्र के प्राचीन छिमछिमा हनुमान मंदिर पहुंचेंगे।

यह कांवड़ यात्रा कुल 115 किलोमीटर लंबी है और इसका समापन 23 जुलाई को होगा। समापन दिवस पर श्रद्धालु त्रिवेणी संगम नदी से लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। छिमछिमा मंदिर विजयपुर अंचल की जनआस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मंदिर परिसर में स्थित भगवान भालेनाथ का प्राचीन शिव मंदिर श्रावण मास में हजारों भक्तों की आस्था का केंद्र होता है। यात्रा के दौरान ढोढर, वीरपुर और विजयपुर में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

साथ ही जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान, विश्राम और प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की गई है। कई स्वयंसेवी संगठनों और ग्रामवासियों द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारे और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पूर्व मंत्री रावत ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और समर्पण का प्रतीक भी है।

Next Post

शिवपुरी में खीरे से भरा मिनी ट्रक पलटा, सरिया से लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त

Mon Jul 21 , 2025
शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। पहली घटना ग्राम सुमैला के पास हुई। धार जिले के धामनोद से दिल्ली जा रहा खीरे से भरा मिनी ट्रक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। दूसरी घटना लुकवासा मार्ग पर बूढ़ा […]

You May Like

मनोरंजन