विदेशी मुद्रा भंडार 2.70 अरब डॉलर घटा, 25 सप्ताह के निचले स्तर पर

मुंबई, 14 नवंबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 07 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.699 अरब डॉलर घटकर 687.034 अरब डॉलर रह गया जो 25 सप्ताह का निचला स्तर है।
विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले सप्ताह यह 5.623 अरब डॉलर घटकर 689.733 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 07 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.454 अरब डॉलर घटकर 562.137 अरब डॉलर रह गया।
विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में अमेरिकी डॉलर के साथ जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो शामिल हैं। इसका मूल्य डॉलर की तुलना में उनकी विनिमय दर के आधार पर तय होता है।
स्वर्ण भंडार भी 19.5 करोड़ डॉलर कम हुआ और 101.531 अरब डॉलर रहा।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 4.772 अरब डॉलर पर स्थिर रही। वहीं, विशेष आहरण अधिकार 5.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.594 अरब डॉलर रह गया।

Next Post

आंध प्रदेश में ड्रोन सिटी, स्पेस सिटी की गोयल, नायडू ने रखी आधारशिला

Fri Nov 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ मिल कर आंध्र प्रदेश में कुरनूल में ड्रोन सिटी और श्री हरिकोटा में स्पेस सिटी परियोजनाओं की शुक्रवार को आधारशिला रखी। श्री गोयल ने विशाखापत्तनम में 30वें सीआईआई […]

You May Like