मस्कट, 30 दिसंबर (वार्ता) जसविंदर सिंह भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ओमान की 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे। जसविंदर को विनायक शुक्ला का साथ मिलेगा, जिन्हें टीम में उप-कप्तान बनाया गया है। ओमान आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में अपनी चौथी भागीदारी में छाप छोड़ने की कोशिश करेगा।आने वाले एडिशन में, उन्हें ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।
ओमान ने आईसीसी एशिया-ईएपी क्वालिफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाई, जहां वे नेपाल के बाद दूसरे स्थान पर रहे। आईसीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एशियाई टीम 9 फरवरी को कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।
टीम: जसविंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्ज़ा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सूफियान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह।

