दुकान में भडक़ी आग, सामान खाक

सतना : शहर से सटे लोहरौरा गांव में स्थित किराना दुकान में देर रात अचानक आग भडक़ गई. हलांकि की घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मिंयों द्वारा नियंत्रण का प्रयास किया गया. लेकिन इसके बावजूद भी दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरौरा में स्थित विनीत कुमार साहू की किराना दुकान में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अचानक आग भडक़ गई.

आस पड़ोस के लोगों ने जब दुकान में आग भडक़ते देखा तो दुकान मालिक को इसकी सूचना दी. जिसके चलते दुकान मालिक सहित आस पड़ोस के लोग आग को बुझाने के लिए जद्दोजहत करने लगे. इसी दौरान डायल 100 को भी घटना की सूचना दे दी गई. घटना की सूचना पाकर दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने का प्रयास शुरु कर दिया गया.

लगभग 3 घंटे से अधिक समय तक 4 दमकल वाहनों के जरिए कड़ी मशक्कत करने के बाद दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया. लेकिन तब तक किराना दुकान में रखा तकरीबन 20 लाख रु का सामान जलकर खाक हो चुका था. दमकल कर्मियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने का प्रारंभिक कारण किराना दुकान में रखे डीप फ्रीजर का कंप्रेशर फटने के तौर पर सामने आ रहा है. विस्तृत जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी. वहीं पीडि़त दुकान संचालक द्वारा घटना की शिकायत कोतवाली में किए जाने के साथ ही अनुविभागीय अधिकारी को भी सूचना दे दी गई है.

Next Post

चौकीदार की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

Tue Aug 19 , 2025
सतना : बार बार मना करने के बावजूद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था और वह लगातार फोन के जरिए चौकीदार की बेटी से संपर्क करता रहता था. जिसे देखते हुए चौकीदार द्वारा युवक को सार्वजनिक तौर पर अपमानित भी किया गया था. इसी बात का […]

You May Like