त्योहारी सीजन में दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन

जबलपुर: पूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सुविधा देते हुए प्रयागराज–तिरुचानूर के बीच सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04109/04110 दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे लगाएगी और 3 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा और रेणिगुंटा होते हुए तिरुचानूर पहुंचेगी। प्रयागराज से ट्रेन शनिवार सुबह 5:20 बजे रवाना होकर रविवार शाम 4:10 बजे तिरुचानूर पहुंचेगी। वापसी में रविवार रात 11:55 बजे तिरुचानूर से चलकर मंगलवार सुबह 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

इससे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को दक्षिण भारत के लिए बिना ट्रेन बदले सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।त्योहारी सीजन में इस ट्रेन से तिरुपति के भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर और तिरुचानूर के श्री पद्मावती अम्मावारी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को खास सुविधा मिलेगी। साथ ही मैहर, जबलपुर, विजयवाड़ा सहित अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। ट्रेन में 19 एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिनमें 5 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 4 सामान्य, एक एसएलआर और एक एसएलआरडी कोच शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय-सारिणी की अद्यतन जानकारी 139 हेल्पलाइन या एनटीईएस ऐप से लेने की अपील की है।

Next Post

मेरा राष्ट्र,मेरी जिम्मेदारी: पुष्पेंद्र

Sun Sep 20 , 2026
सिंगरौली : भारत विकास परिषद शाखा के तत्वाधान में होटल सत्या इंटरनेशनल बैढ़न के सभागार में राष्ट्र चिंतक एवं प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के मुख्य आतिथ्य में मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी विषय पर नागरिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र, समाज और नागरिकों की भूमिका से जुड़े विभिन्न […]

You May Like