अकासा एयर के बेड़े में शामिल हुआ 31वां विमान

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर के बेड़े में बुधवार को एक और बोइंग 737 मैक्स विमान शामिल हो गया है।

एयरलाइन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नया बोइंग 737 मैक्स 8-200 विमान 10 दिसंबर को बेंगलुरु के केम्पेगोड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसके साथ उसके बेड़े में विमानों की संख्या बढ़कर 31 हो गयी है।

यह उसके बेड़े में शामिल होने वाला पहला विमान है जिसे अंदर से खास तौर अकासा के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें साफ्रां की जेड200 सीटें लगी हैं जो यात्रियों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करेंगी। अकासा एयर के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने कहा कि बेड़े में 31वां विमान शामिल होना विश्व स्तरीय एयरलाइन बनने की उसकी यात्रा में एक और कदम है।

तीन साल पहले शुरू अकासा एयर के बेड़े में वर्तमान 31 बोइंग 737 मैक्स विमान हैं। उसने 226 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए पक्का ऑर्डर दिया है जिनमें शेष 195 विमान उसे अगले सात साल में मिलने वाले हैं।

 

Next Post

मोबाइल सेवा प्रदाताओं ने कहा, सिम बाइंडिग से निजता को खतरा नहीं

Wed Dec 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के संगठन सीओएआई ने सिम बाइंडिंग के सरकार के आदेश का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि लोगों में यह गलत अवधारणा फैलायी जा रही है कि इससे निजता और गोपनीयता का उल्लंघन होगा। सरकार ने देश में सेवा देने […]

You May Like