समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 15.33 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

भोपाल, 10 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन की प्रक्रिया 20 जनवरी से 9 अप्रैल तक संचालित की गयी। इस अवधि में प्रदेश के 15 लाख 33 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार उपार्जन की अवधि 15 मार्च से 5 मई तक निर्धारित है। किसानों को गेहूं के लिए 2,425 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के साथ 175 प्रति क्विंटल बोनस, कुल 2,600 प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है। प्रदेश में 3,528 उपार्जन केंद्रों की स्थापना की गई है। अब तक कुल 3.09 लाख किसानों से 26.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया है। इसमें से 24.44 लाख मीट्रिक टन का परिवहन तथा 21.86 लाख मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चुका है। अब तक किसानों को 5,027 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। शेष भुगतान 3 से 5 कार्य दिवसों में पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

 

Next Post

बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Thu Apr 10 , 2025
श्योपुर: जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में देर रात भोगिका तिराहा पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सामरसा चौकी प्रभारी […]

You May Like