अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ सम्मानित

छतरपुर। जिले के पुलिस परिवार की बालिका बहन क्रांति गौड़ ने खेल जगत में बड़ा मुकाम हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पुलिस लाइन घुवारा निवासी क्रांति ने प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ क्रिकेट में निरंतर अभ्यास किया। कस्बा घुवारा में आयोजित एक टूर्नामेंट के दौरान उनके उत्कृष्ट खेल से प्रभावित होकर कोच राजीव बिल्थरे ने उन्हें विशेष प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया।

कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर क्रांति का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ। अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने शानदार गेंदबाजी से मैन ऑफ द मैच सहित कई पुरस्कार अपने नाम किए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अगम जैन ने क्रांति गौड़ का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस परिवार और क्रिकेट प्रेमियों ने भी गर्व व्यक्त किया।

Next Post

माखननगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun Aug 24 , 2025
इटारसी। नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक और सोहागपुर के अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में, माखननगर पुलिस ने अपराध दुष्कर्म और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी नरेंद्र कहार को गिरफ्तार कर लिया है। नरेंद्र कहार, जो घटना वाले दिन 28 जून 2025 से फरार था, उसकी […]

You May Like