अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में निकला चित्ती साँप, रज्जाक चाचा ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

नीमच। जिला अस्पताल, नीमच के गायनिक ऑपरेशन थियेटर में आज उस वक्त हलचल मच गई जब स्टाफ ने एक चित्ती साँप को वहां मौजूद पाया। तत्काल सतर्कता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन ने साँप को सुरक्षित रेस्क्यू कराने के लिए बघाना के प्रसिद्ध सर्प विशेषज्ञ रज्जाक चाचा को बुलाया।

रज्जाक चाचा, जो सैकड़ों साँपों को बिना नुकसान पहुँचाए सुरक्षित स्थानों पर छोड़ चुके हैं, ने मौके पर पहुँचते ही अपने अनुभव और धैर्य से चित्ती साँप को सफलतापूर्वक पकड़ा। इसके बाद साँप को जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

चित्ती साँप भारत के ज़हरीले साँपों में गिना जाता है और अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर उसकी मौजूदगी एक बड़ा खतरा बन सकती थी। समय रहते साँप का रेस्क्यू होना अस्पताल स्टाफ की सतर्कता और रज्जाक चाचा के साहस का परिणाम है।

अस्पताल प्रशासन ने रज्जाक चाचा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जैसे विशेषज्ञ समाज के लिए एक अनमोल सेवा दे रहे हैं।

Next Post

पेंशनर्स ने शासकीय कर्मियों के समान माँगा डीए, अम्बेडकर पार्क में दिया धरना 

Fri Oct 10 , 2025
इटारसी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पेंशनर्स प्रतिनिधियों ने अम्बेडकर जयंती पार्क भोपाल में ऑल प्रगतिशील पेंशनर वेल्फेयर असोसिएशन मध्य प्रदेश के तत्वावधान में धरना दिया। एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष सुधीर दुबे के नेतृत्व में पेंशनर्स ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं वित्त […]

You May Like

मनोरंजन