दों तेंदुओं की लड़ाई में 1 की मौत 

जबलपुर। वन परिक्षेत्र सिहोरा के गौरहा बीट की गौरहा-गंजताल सड़क पर दो साल के तेंदुए के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने मृत अवस्था में जैसे ही तेंदुए को देखा उसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अमले को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएफओ सहित वन विभाग की टीम पहुंची और फिर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग द्वारा शहडोल से डॉग एस्कॉर्ट की टीम भी बुलाई गई जिसने मौके पर पहुंचर साक्ष्य एकत्रित करते हुए जांच आगे बढ़ाई।

जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को बताया कि बीती देर रात करीब 11 बजे से लेकर 12 बजे के बीच जंगली जानवरों की आवाजें जोर-जोर से आ रहीं थीं जिससे प्रतीत होता है कि जानवर आपस में लड़ रहे थे। उधर वन विभाग की टीम को मौके स्थल से एक छोटे तेंदुए और एक बड़े तेंदुए के पद चिह्न मिले हैं वहीं घसीटने जैसे निशान भी मिले हैं जिससे स्पष्ट हो रहा है कि मृत अवस्था में मिले करीब 2 साल के तेंदुआ कीे बड़े तेंदुआ से लड़ाई हुई जिसमें उसकी मौत हो गई। बहरहाल वन विभाग बाकी दूसरे एंगल पर भी जांच कर रहा है। गौरतलब है कि विगत 25 अक्टूबर को मेसर्स निसर्ग प्राईवेट इस्पात लिमिटेड के परिसर की झाड़ियों में भी एक मृत तेंदुआ मिला था जिसमें जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इस तेंदुए का शिकार करंट लगाकर किया गया है।

इनका कहना है-

–प्रारंभिक जांच में ये सामने आ रहा है कि तेंदुआ-तेंदुआ की आपस में लड़ाई हुई है और फिर एक तेंदुआ की उसमें मौत हो गई। मृत तेंदुआ के कान व गर्दन के नीचे दांतों के निशान हैं। मौके से बड़े तेंदुआ के पद चिह्न भी देखे गए हैं। तेंदुए को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

–ऋषि मिश्रा, वन मंंडल अधिकारी, जबलपुर।

Next Post

पचास साल पुराने किराएदार को मकान खाली करने का दिया आदेश 

Tue Nov 11 , 2025
जबलपुर। सन् 1974 से किराये के मकान में रह रहे किराएदार द्वारा 2001 से किराये का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसपर वादी द्वारा संबंधो के चलते वाद दायर नहीं किया गया परंतु बार-बार समझाने पर भी जब किराएदार द्वारा ना तो किराया दिया गया और ना ही रिक्त […]

You May Like