
बैतूल।
पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू सेना ने शनिवार को बैतूल के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसके झंडे जलाए और विरोध दर्ज कराया।
राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ता बैतूल के रामबोलो चौक सदर, गेंदा चौक सदर, कारगिल चौक, नेहरू पार्क चौक, गंज कांति शिवा चौक, कश्मीरी चौक गंज और बस स्टैंड पर एकत्र हुए। सभी स्थानों पर पाकिस्तान के झंडे जलाए गए और सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे भी चिपकाए गए। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्र सरकार से आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की।
