महू में नर्मदा पेयजल योजना की पाइपलाइन फूटी, इंदौर में जल संकट के आसार

इंदौर/महू:महू के ड्रीमलैंड चौराहे के पास नर्मदा पेयजल योजना के तृतीय चरण की पाइपलाइन गुरुवार को फूट गई, जिससे बड़ी मात्रा में पानी बहने लगा। घटना की सूचना मिलते ही इंदौर नगर निगम की तकनीकी टीम मरम्मत कार्य के लिए महू रवाना कर दी गई।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन में हुए रिसाव को देखते हुए जलूद स्थित नर्मदा पेयजल योजना के तृतीय चरण के पंप बंद कर दिए गए हैं, ताकि नर्मदा का कीमती पानी व्यर्थ न बहे। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण तृतीय चरण का पानी गुरुवार को इंदौर नहीं पहुंच सका।

इस स्थिति के चलते डायरेक्ट सप्लाई वाले क्षेत्रों सहित कई पानी की टंकियों से जुड़े इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। नगर निगम ने पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत पूरी होने के बाद ही जलापूर्ति सामान्य हो सकेगी।

Next Post

राहुल ने पंतनगर से व्हाट्सएप कॉल के जरिये अल्मोडा की जनसभा को किया संबोधित

Thu Jun 4 , 2026
पंतनगर/अल्मोडा, 04 जून (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को उत्तराखंड के पंतनगर हवाई अड्डे पहुंचे। यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से अल्मोडा जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें वापस एयरपोर्ट आना पड़ा। जहां से उन्होंने मोबाइल फोन के जरिए अल्मोडा में […]

You May Like

मनोरंजन