सिंगरौली:देवसर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें महाविद्यालय जा रही एक छात्रा सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। देवसर महाविद्यालय की छात्रा मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग से कॉलेज जा रही थी, जब अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ी।
घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय नागरिकों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। छात्रा की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। छात्रा ग्राम सहूआर की रहने वाली है और घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।
