लम्हेटा और खजरी बायपास पर बेलगाम भाग रहे वाहन

ना फ्लाईओवर ना ही सिग्नल, हादसे की संभावना

 जबलपुर: शहर के प्रमुख बाईपास पर विगत वर्षों पूर्व फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तो कर दिया गया है परंतु कुछ ऐसे बाईपास अभी भी इससे वंचित रह गए हैं। जिस पर वाहनों की भागादौड़ी लगी रहती है, जिसके कारण इन बाईपास चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ जाता है। इसका सीधा उदाहरण प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भेड़ाघाट जाने वाले मार्ग लम्हेटा घाट बाईपास और खजरी खिरिया बाईपास पर भी यह देखने को मिल रहा है। जहां नेशनल हाईवे होने के कारण यहां बेलगाम गाडिय़ां भागती रहती हैं, जिसके चलते बाईपास चौराहे पर हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है, जिस पर शासन- प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जिसके चलते कई बार यहां बड़े हादसे हो भी चुके हैं।

क्रॉसिंग के समय सबसे ज्यादा खतरा
लम्हेटा बाईपास पर क्रॉसिंग करते समय दोनों तरफ से आने वाले वाहन चालकों को सबसे ज्यादा खतरा होता है। एक ओर नेशनल हाईवे पर जबलपुर से नागपुर और नागपुर से जबलपुर आने वाले वाहन तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए निकलते हैं।  तो वहीं जबलपुर से भेड़ाघाट जाने और भेड़ाघाट से जबलपुर आने वाले लोगों को क्रॉसिंग करने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा खजरी खिरिया बाईपास पर भी यही हालत देखने को बनते हैं, जहां पर दोनों तरफ से आने वाले वाहन तेज रफ्तार में निकल जाते हैं,जिसके चलते क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है।
अभी बाईपास पर बने फ्लाईओवर, यहां अनदेखी
उल्लेखनीय है कि जबलपुर जिले से लगे लगभग तीनों प्रमुख बाईपास जिसमें अंधमुख, कटंगी और पाटन बाईपास पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जा चुका है। जिसके चलते अब इन बाईपास पर किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।  परंतु इन दोनों बाईपास से लगे हुए खजरी और लम्हेटा बाईपास पर शासन- प्रशासन की अनदेखी के चलते फ्लाईओवर का निर्माण कार्य नहीं किया गया। जबकि यहां पर भी फ्लाईओवर की अधिक आवश्यकता है।

Next Post

नरसंहार कांड: रिमांड में आरोपियों को पचमढ़ी तक ले गई पुलिस

Sun Feb 2 , 2025
किस रूट से भागे, कहां-कहां रूके हर बिन्दुओं पर पड़ताल  जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत टिमरी मेें हुए नरसंहार कांड  के सात आरोपियों को रिमांड मेंंं लेकर पुलिस की टीमें लंबी पूछताछ कर रही है। आरोपियेां को टीम पचमढ़ी तक ले गई इस दौरान यह पता किया गया कि आरोपित किस […]

You May Like