नरसंहार कांड: रिमांड में आरोपियों को पचमढ़ी तक ले गई पुलिस

किस रूट से भागे, कहां-कहां रूके हर बिन्दुओं पर पड़ताल
 जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत टिमरी मेें हुए नरसंहार कांड  के सात आरोपियों को रिमांड मेंंं लेकर पुलिस की टीमें लंबी पूछताछ कर रही है। आरोपियेां को टीम पचमढ़ी तक ले गई इस दौरान यह पता किया गया कि आरोपित किस रूट से भागे। कहां-कहां रूके समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच पड़ताल की। लंबी जांच पड़ताल के बाद टीमें आरोपियों को वापिस लेकर लौट रही थी।
विदित हो कि टिमरी गांव में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे  दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था   जिसमें सतीश पाठक उर्फ कुंजन 40 वर्ष, मनीष पाठक उर्फ चंदन 34 वर्ष, समीर दुबे 20 वर्ष एवं अनिकेत दुबे 26 वर्ष सभी निवासी टिमरी की हत्या कर दी गई थी जबकि विपिन और मुकेश दुबे को चोटें आ गई थी।  नरसंहार मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पप्पू उर्फ नारायण साहू, और अमित साहू को जेल भेज दिया है।
आज रिमांड खत्म, कोर्ट में होंगे पेश
ं पुलिस  ने चंदू उर्फ चंद्रभान साहू, दिनेश उर्फ दिन्नू साहू, मनोज साहू, सर्वेश साहू, विवेक साहू, प्रदीप साहू, संदीप नामदेव उर्फ लाली उर्फ लुलिया सभी निवासी टिमरी को तीन दिन की रिमांड में लिया है। जिनकी आज रिमांड खत्म हो रही है आज आरोपियों को पुन: कोर्ट में पेश किया जायेगा।
मद्दगारों की भी सूची बना रही
फरारी के दौरान किस-किस ने आरोपियों की मदद की इसकी भी पुलिस सूची बना रही है। इसके अलावा  हत्याकांड में फरार चल रहे महेश साहू की पुलिस तलाश कर रही है।

Next Post

20 फुट की रोड पर अतिक्रमण कर बना दिया 5 फुट

Sun Feb 2 , 2025
सडक़ पर अतिक्रमण कर बना रहे मकान जबलपुर: गोरखपुर क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा मकान को सडक़ तक कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण यहां आने- जाने वालों को काफी परेशानी का कामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत नगर निगम में करने […]

You May Like