आष्टा.एसपी दीपक कुमार आष्टा एवं थाना जावर का भ्रमण किया गया. भ्रमण के दौरान आगामी त्यौहारों डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी, मिलादुन्नबी एवं विसर्जन की तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. उन्होंने चौकी बड़ा बाजार पर 10 पुलिस बल उपलब्ध कराए गए तथा थाना क्षेत्र की पुरानी चौकी को पुन: स्थापित करते हुए 10 बल भी प्रदान किया गया. जिससे नगर में बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित हो सके. इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने चौकी का निरीक्षण किया तथा थाना प्रभारी को चौकी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए. एसपी श्री शुक्ला द्वारा पुलिस बल के साथ नगर रक्षा समिति एवं सिविल डिफेंस वॉलंटियर की सेवाएं लिए जाने पर भी विशेष बल दिया गया. आष्टा एवं जावर क्षेत्र के विसर्जन कुंड का निरीक्षण कर उचित प्रकाश व्यवस्था, गोताखोर, नाव तथा बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु क्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. उनके द्वारा थाना जावर का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें रिकॉर्ड रूम का अवलोकन कर रिकॉर्ड संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए.
