घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू, शुरूआती रुझान में झामुमो आगे

रांची, 13 नवम्बर (वार्ता) झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरू हो गई और शुरुआती रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

पहला रुझान सामने आ गया है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा का सोमेश सोरेन आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू है। जबकि तीसरे स्थान पर बीजेपी के बाबूलाल सोरेन हैं। सोमेश सोरेन को 5450 वोट मिले हैं तो वहीं रामदास मुर्मू को 3286 वोट मिले हैं। जबकि तीसरे पर चल रहे बाबूलाल सोरेन को 2204 वोट मिले हैं।

यह उपचुनाव सिर्फ सीट जीतने का नहीं, बल्कि दोनों बड़े गठबंधनों एनडीए (भाजपा) और इंडिया गठबंधन (जेएमएम) के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया हैं। कुल 20 राउंड की गिनती होनी है, जिसके लिए 15 टेबल लगाए गए हैं। दोपहर बाद नतीजे सामने आ जाएंगे।

मतगणना के लिए हर टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। इधर, इस बीच भाजपा और झामुमो प्रत्याशी ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

भाजपा के बाबूलाल सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश चंद्र सोरेन और जेएलकेएम के रामदास मुर्मू के बीच मुकाबला है।

 

Next Post

डेफओलंपिक और अधिक प्रतिस्पर्धी होते जा रहे हैं: दीक्षा डागर

Fri Nov 14 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) टोक्यो में आगामी डेफओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल का हिस्सा, पेशेवर गोल्फर दीक्षा डागर का मानना है कि ये खेल अधिक प्रतिस्पर्धी होते जा रहे हैं और उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि बधिरों को खेलों को एक स्वस्थ जीवनशैली के रूप में अपनाना […]

You May Like