वाशिंगटन, 06 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रीय राजधानी योजना आयोग ने वाशिंगटन डीसी में ग्रेट ट्रायम्फल आर्क (विशाल विजय मेहराब) की योजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में श्री ट्रंप ने परियोजना के पक्ष में 8-1 से मतदान करने के लिए आयोग को धन्यवाद दिया। श्री ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “ राष्ट्रीय राजधानी योजना आयोग को बहुत-बहुत धन्यवाद जिसने आर्लिंगटन मेमोरियल ब्रिज के आधार पर बनने वाले भ आर्क डी ट्रायम्फ को 8-1 के बहुमत से मंजूरी प्रदान की है। इस संरचना की 200 वर्षों से अधिक समय से प्रतीक्षा की जा रही थी।
इसके पूरा होने पर यह निस्संदेह सभी मेहराबों में सबसे महान होगा! ” अप्रैल के मध्य में, अमेरिकी ललित कला आयोग ने लेडी लिबर्टी और दो बाल्ड ईगलों की सुनहरी मूर्तियों से सुसज्जित 166 फुट लंबे मेहराब को मंजूरी दी, जिससे इसकी कुल लंबाई 250 फुट (76 मीटर) हो जाती है। प्रस्तावित मेहराब कोलंबिया द्वीप पर आर्लिंगटन मेमोरियल ब्रिज के पास स्थित होगा।श्री ट्रंप ने सबसे पहले 2025 में अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोहों के भाग के रूप में एक विजय मेहराब के निर्माण का प्रस्ताव रखा था। इसे वाशिंगटन डीसी में नेशनल मॉल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक स्थल पर बनाया जाना है।

