
जबलपुर। फर्जीतरीके से पंचायत की एनसीओ-नक्शा पास कराये जाने की एफआईआर पूर्व सरपंच ने बरेला थाने में दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम श्रीमति अनीता सोनकर 60 वर्ष निवासी ग्राम सालीबाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वर्ष 2015 से 2022 तक ग्राम पंचायत सालीबाड़ा की ग्राम सरपंच थी वह मोबाइल नहीं चलाती है उसका लडक़ा नितिन सोनकर का मोबाइल किसी काम के लिए उपयोग करती है, उसने जून में चुनाव के बाद नये सरपंच को पदभार दे दी थी इसके बाद 23 जनवरी 22 को ग्राम पंचायत सालीबाड़ा की सील एवं उसके हस्ताक्षर, ग्राम पंचायत सचिव की सील एवं हस्ताक्षर का उपयोग करके कार्तिक यादव पिता कैलाश यादव निवासी गधेरी डुमना रोड ने नाम पर कूटरचित फर्जी तरीके से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पंचायत की एनसीओ एवं नक्शा पास किया गया है उसे इस बात की जानकारी प्राप्त होने पर अब रिपोर्ट कराई है।
