48 घंटे बाद नर्मदा मेें मिला युवक का शव

बुधनी। सिंधी कैंप स्थित घाट पर नर्मदा नदी में डूबे बुधनीघाट निवासी अभिषेक मांझी का शव करीब 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। गुरुवार को एसडीआरएफ टीम ने नर्मदा तट से करीब 2 किलोमीटर दूर महूकला घाट के पास नदी से शव को तलाश कर बाहर निकाला. शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार अभिषेक मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे सिंधी घाट पर नर्मदा में डूब गया था। वह अपने चाचाओं के साथ मछली पकडऩे गया था। वापसी के दौरान नदी में बह रहे नारियल को पकडऩे के प्रयास में वह तेज बहाव में डूब गया था. घटना के बाद से ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी.

नर्मदा में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के बीच टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया. सिंधी घाट से लेकर नदी के आगे के हिस्सों में कई स्थानों पर तलाश की. करीब 48 घंटे बाद महूकला के पास अभिषेक का शव बरामद किया गया. अभिषेक के डूबने की खबर के बाद से ही परिजन और लोग उसकी तलाश को लेकर चिंतित थे. शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

Next Post

सीएम डॉ यादव कल सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट

Thu Sep 3 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट का शुभारंभ करेंगे। करीब 50 एकड़ में स्थापित यह इकाई एक ही स्थान पर स्थित भारत की सबसे बड़ी पॉवर […]

You May Like