हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति-पत्नी के वैवाहिक संबंध के बीच अप्राकृतिक संबंध अपराध नहीं

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने अहम फैसला सुनाया है. यह फैसला वैवाहिक जीवन में शारीरिक संबंधों को लेकर है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वैवाहिक संबंधों के दौरान पति-पत्नी के बीच बने शारीरिक संबंधों को धारा 377 के तहत अपराध हीं माना जा सकता. कोर्ट ने भिंड की एक महिला द्वारा अपने पति पर लगाए गए आरोपों को एफआईआर से हटाने के आदेश दिए हैं. यह फैसला भिंड के एक दंपत्ति के आपसी विवाद के मामले में दिया है.

भिंड की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष और अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट से जुड़ी एफआईआर दर्ज कराई थी. महिला ने यह मामला 2023 दर्ज में दर्ज कराया था. उसने आरोप लगाया था कि शादी के समय उसके पिता ने ससुराल वालों को बाइक, सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और 4 लाख कैश दिए थे. महिला का आरोप है कि शादी के बाद भी ससुराल वाले 10 लाख और एक बुलेट बाइक देने की मांग करते थे. इसके साथ ही महिला का आरोप था कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था.

दहेज के मामले में महिला ने आरोप लगाया कि जब मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष की मांग पूरी करने से मना कर दिया तो पति और ससुराल के लोग उससे मारपीट करने लगे. साथ ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. महिला का आरोप था कि उसके पति ने उससे अप्राकृतिक संबंध बनाए. महिला का कहना था कि पति द्वारा इस तरह से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की वजह से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से कष्ट से गुजरना पड़ा.

मामले में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि पति-पत्नी के बीच अप्राकृतिक संबंध को अपराध नहीं माना जा सकता. इस फैसले की जानकारी देते हुए वकील विश्वजीत रतोनिया ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के इस मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि वैवाहिक संबंधों के दौरान पति-पत्नी के बीच बने यौन संबंधों को धारा 377 के तहत नहीं माना जा सकता है. ऐसे में आरोपी पति के खिलाफ इस धारा के तहत राहत देते हुए एफआईआर में इस आरोप की धाराओं को निरस्त करने के आदेश दिए गए हैं. वहीं इस मामले में अन्य धाराओं को लेकर सुनवाई जारी रहेगी.

Next Post

इंडस्ट्रियल एरिया में आटा फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुक्सान

Fri Mar 27 , 2026
शिवपुरी। शिवपुरी के गुना बायपास स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार दोपहर एक आटा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। यह फैक्ट्री अर्पित बंसल की है जहां गेहूं से आटा तैयार कर उसकी […]

You May Like