तेंदूखेड़ा (दमोह): नगर के वार्ड क्रमांक 3 केवट मोहल्ला में रहने वाली एक महिला के घर से लाखों रुपए कीमत के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी लेने पर पता चला कि केवट मोहल्ला में रहने बाली उर्मिला केवट पिता गणेश केवट ने बताया कि दोपहर में खाना खाने के बाद मजदूरी करने गए थे, मजदूरी घर के पास ही मकान निर्माण कार्य लेंटर ढलाई कर रहे थे।
शाम को पांच बजे जब परिवारजन घर पहुंचे तो घर का ताला खुला था, अन्दर जाके देखा तो अलमारी खुली थी और उसमें रखे सोने की झुमकी, सोने की पांचाली, हार, तीन जोड़ी पायल जिनमें बोराबली पतली पायल और सातन की चिड़ी पन की पायल, कमर बंद संतान सातें की चूड़ियां, करीब छै हजार रुपए नगदी अज्ञात चोर चुरा ले गए। महिला ने अपने लड़के के साथ थाने जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
