तबादले: जितेन्द्र गए रीवा, रेडियो एसपी बने सुनील, आईपीएस समेत तीन एएसपी की आमद

जबलपुर: मप्र में तबादलों का दौर जारी है। इस गृह विभाग ने पुलिस महकमें मेेें एक बार फिर फेरबदल करते हुए पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। जिसमें जबलपुर जोन रेडियो एसपी को बदलने के साथ जिले को आईपीएस समेत तीन नए एएसपी भी मिले। जबलपुर जोन रेडियो एसपी रहे जितेन्द्र कुमार पटेल का तबादला रीवा जोन में कर दिया गया, उन्होंने वहां पुलिस अधीक्षक रेडियो की कमान सौंपी गई है।

जबकि इंदौर जोन रेडियो एसपी रहे सुनील राजौरे को जबलपुर जोन में रेडियो एसपी बनाया गया हैं। इंदौर एटीएस पुलिस अधीक्षक रहे जितेन्द्र सिंह की नवीन पदस्थापना जबलपुर में की गई है उन्हें क्राइम ब्रांच अति. पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसी प्रकार उज्जैन पीटीएस में पदस्थ अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजना तिवारी को जबलपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश के उज्जैन में पदस्थ 2011 की बैंच की आईपीएस अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक सुश्री पल्लवी शुक्ला का तबादला जबलपुर कर दिया गया। विदित हो कि जबलपुर में एएसपी प्रदीप शेंडे और सोनाली दुबे का तबादला होने के बाद से ही जबलपुर में दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के पद खाली पड़े थे।

Next Post

1.44 लाख का 7 किलो गांजा समेत दो गिरफ्तार

Sat Jun 28 , 2025
जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं तिलवारा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 7 किलो 242 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 44 हजार रूपये का जप्त किया गया है। टीआई ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि एनडीपीएस […]

You May Like