विवेकानंदपुरम में नकाबपोश बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग से सनसनी, महिला बाल विकास के एकाउंटेंट के घर को बनाया निशाना

शिवपुरी: शहर की पॉश कॉलोनी विवेकानंदपुरम में शनिवार आधी रात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात महिला एवं बाल विकास विभाग के एकाउंटेंट जीपी खरे के घर पर अंजाम दी गई, जहाँ बदमाशों ने बिना किसी चेतावनी के गोलियां बरसा दीं। फायरिंग की आवाज से कॉलोनी के लोग सहम गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन यादव तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र की जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से दो कारतूस बरामद हुए हैं, जिससे साफ है कि हमलावर पेशेवर और पूरी तैयारी के साथ आए थे। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना ने कॉलोनीवासियों के मन में भय का माहौल बना दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

पीतांबरा मंदिर परिसर में अव्यवस्था पर कलेक्टर-एसपी नाराज

Sun Jul 6 , 2025
दतिया: हर शनिवार भारी भीड़ का केंद्र बनने वाले मां पीतांबरा मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं अब प्रशासन की सख्त निगरानी में आ गई हैं। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने मंदिर परिसर व आस-पास के क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान […]

You May Like