बारिश से उड़द मूंग की फसल में नुकसान

कटाई शुर, खेत हुए गीले

जबलपुर: गर्मी के दिनों में अचानक हो रही बीच-बीच में बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं सोमवार को जिले में हुई तेज बारिश से उड़द और मूंग की फसल को भी नुकसान हुआ है। खासतौर पर शहपुरा सहजपुर सहित अन्य गांव में लगी उड़द और मूंग की फसल के खेतों में पानी भर गया है। किसानों ने बताया कि हाल ही में दोनों फसलें पकी थी और कटाई भी शुरु हो गई है, लेकिन बे मौसम हुई बारिश के कारण खेत फिर से गीले हो चुके हैं इसके चलते फसल भी भीग गई है। वहीं अब तक यह खेत सूख नहीं जाते, तब तक फसलों की कटाई भी नहीं की हो पाएगी। जिसके कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
24 घंटे में बारिश की संभावना
जिले में लगातार बदल रहे मौसम से सबसे ज्यादा किसानों को ही नुकसान पहुंच रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि दोपहर के समय कड़ी धूप रहती है तो धीरे-धीरे शाम को मौसम बदलकर बारिश होने लगती है। मौसम विभाग द्वारा भी अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना बताई जा रही है। जिससे किसान काफी चिंतित हैं और उनकी खड़ी हुई उड़द और मूंग की फसल को और भी नुकसान हो सकता है। जिससे किसान काफी चिंतित हैं।

Next Post

जिला अस्पताल में इलाज कराने लग रही भीड़

Tue May 20 , 2025
जबलपुर: गर्मी के प्रकोप के चलते जिला अस्पताल में बुखार, लू, उल्टी- दस्त के अलावा डीहाइड्रेशन के लक्षण वाले मरीज भी सामने आ रहे हैं। जिसके चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या की काफी बढ़ रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार गर्मी […]

You May Like