एक दिन पहले बनी विकास सलाहाकार समिति की ली बैठक

सीहोर। जिला योजना समिति की तर्ज पर ही अब जिला विकास सलाहकार समिति का एक दिन पहले शुक्रवार को गठन किया गया, वहीं दूसरे दिन ही शनिवार को जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने बैठक लेते हुए उन्हें उनके दायित्व बताए.

जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री गौर ने समिति के स्वरूप, उद्देश्य, कार्य एवं संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले में संचालित विभागीय गतिविधियों एवं जिले की विगत दो वर्षों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी भी दी गई. इस समिति में जिले के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र से भी 20 सदस्यों को शामिल किया गया है. ताकि आने वाले दिनों में जिला विकास को लेकर जो प्लान तैयार किए जाएंगे उनमें इन सदस्यों की भागीदारी होगी. जिला विकास सलाहकार समिति के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हैं. वे स्वयं समिति में उपाध्यक्ष के रूप में शामिल हैं, जबकि कलेक्टर समिति के सदस्य सचिव रहेंगे. बैठक में एसपी दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव, एसडीएम तन्मय वर्मा, जिला योजना अधिकारी संजय लक्केवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे. जिला विकास सलाहकार समिति में जिले के सभी सांसद शिवराज सिंह चौहान, महेंद्र सिंह सोलंकी, आलोक शर्मा, विधायक करणसिंह वर्मा, रमाकांत भार्गव, सुदेश राय, गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला मुख्यालय के नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, सभी जनपद अध्यक्ष नाबड़ी बाई बारेला, दीक्षा सोनू गुणवान, रेखा जगदीश पटेल, मंजू अवध मीना पटेल और महेंद्र शर्मा शामिल हैं. जबकि सदस्य के रूप में प्रदीप धाड़ीवाल आष्टा, कुमेर सिंह भाटी, छापरा आष्टा, भूपेंद्र सिंह राणा, आष्टा, हीरालाल बालोदिया आष्टा, ललित नागौरी आष्टा, देवेंद्र दुवानी इछावर, योगेंद्र दुवानी इछज्ञवर, देवेंद्र परमार हीरापुर सीहोर, योगेंद्र त्यागी बरखेड़ी सीहोर, मुकेश व्यास इछावर, नरेश मेवाड़ा सीहोर, कमल झंवर सीहोर, अनिल पालीवाल आदि शामिल हैं.

 

 

Next Post

महिला वेस्ट जोनल लीग में तीन खिलाडिय़ों का चयन

Sun Dec 14 , 2025
बुधनी। राजस्थान के अजमेर में आयोजित होने वाली रग्बी प्रतियोगिता अस्मिता महिला वेस्ट जोनल लीग के लिए बुधनी से तीन होनहार बालिका खिलाडिय़ों का चयन किया गया है. सब जूनियर बालिका वर्ग से खुशबू यादव एवं जयंती प्रजापति, जबकि जूनियर बालिका वर्ग से विभा वर्मा का नाम शामिल है. जयंती […]

You May Like