दक्षिण कोरिया के नागरिक क्षेत्र में गोले गिरने से 7 लोग घायल

सियोल, 6 मार्च (वार्ता) दक्षिण कोरिया के नागरिक क्षेत्र में गोले गिरने से सात लोग घायल हो गए। स्थानीय प्रसारक वाईटीएन के गुरुवार को यह जानकारी दी।

राजधानी सियोल से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में अंतर-कोरियाई सीमावर्ती शहर पोचेओन में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:00 बजे नागरिक घरों पर दो गोले गिरे। जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन अन्य को मामूली चोटें आईं।

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने पोचेओन में एक संयुक्त लाइव-फायर अभ्यास किया, जिसमें टैंक, स्व-चालित हॉवित्जर, हेलीकॉप्टर और स्टील्थ जेट जैसे 160 से अधिक सैन्य हार्डवेयर जुटाए गए।

 

Next Post

आईपीएस के आठ और रापुसे के 56 अधिकारी स्थानांतरित

Thu Mar 6 , 2025
64 DSP Order Click here for Download PDF भोपाल:राज्य शासन ने बुधवार शाम भारतीय पुलिस सेवा के आठ और राज्य पुलिस सेवा के 56 अधिकारियों के स्थानांतर किये हैं। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मयूर खंडेलवाल को उज्जैन का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पूरी सूची […]

You May Like