भारतीय पुरुष हॉकी टीम नीदरलैंड्स से 2-3 से हरी

रॉटरडैम, 15 जून (वार्ता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रॉटरडैम के हॉकी क्लब में एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ रविवार को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष हॉकी रैंकिंग में आठवें स्थान पर मौजूद भारत के लिए दिलप्रीत सिंह (10वें मिनट में) और सुखजीत सिंह (33वें मिनट में) ने गोल किया। नीदरलैंड के लिए माइल्स बुकेन्स (तीसरे मिनट में), कोएन बिजेन (23वें मिनट में) और तिजमेंन रेयेंगा ने (40वें मिनट में) ने गोल किए।

इस मैच में खेलने के साथ ही मनप्रीत सिंह ने पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की के 412 अंतराष्ट्रीय मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

पहले क्वार्टर से ही नीदरलैंड ने अपना दबदबा भारतीय खिलाड़ियों पर कायम किया। मैच शुरू होते ही नीदरलैंड ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। माइल्स बुकेन्स ने रिवर्स शॉट मारकर भारतीय गोलकीपर को छकाते हुए तीसरे मिनट में फील्ड गोल दागा और टीम को 1-0 से आगे कर दिया। आठवें मिनट में शिलाानंद लाकड़ा ने गोल करने की कोशिश की। लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकरा गई, जिससे भारत बराबरी करने से चूक गया। इसके बाद मौके की तलाश में भारत ने लगातार कोशिश की और 10वें मिनट में सफलता हासिल की। दिलप्रीत सिंह ने अपनी टीम का खाता खोला और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हरमनप्रीत सिंह के शानदार लंबे पास की मदद से अटैकर ने बहुत कम जगह से डच गोलकीपर को छकाते हुए शॉट मारा।

दूसरा क्वार्टर में भी नीदरलैंड ने भारत पर दबाव बनाना जारी रखा। इस क्वार्टर में ज्यादातर समय गेंद नीदरलैंड के पास रही और उन्होंने लगातार मौके बनाए, लेकिन वे सूरज करकेरा को चकमा नहीं दे सके। जब भारत ने काउंटर-अटैक करना शुरू किया, तो दिलप्रीत सिंह के पास अपना दूसरा गोल करने का मौका था। लेकिन डच गोलकीपर ने उन्हें रोक दिया। 23वें मिनट में कोएन बिजेन ने दूसरा गोल दागा। नीदरलैंड ने इस क्वार्टर में भी लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हुए। पहले हाफ के समाप्त होने तक नीदरलैंड ने 2-1 से अपनी बढ़त को बनाए रखा।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रमक रुख अपनाया और मैच में वापसी की। भारत ने मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। इस मौके को गंवाए बिना भारतीय टीम ने अपना दूसरा गोल कर स्कोर की बराबरी की। सुखजीत सिंह ने 33वें मिनट में गोलकीपर को चकमा देते हुए पीसी को गोल में तब्दील किया। इसके बाद नीदरलैंड ने एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और तिजमेन रेयेंगा ने 40वें मिनट में पीसी को गोल में बदल दिया। एक बार फिर इस मैच में नीदरलैंड ने 3-2 के स्कोर से बढ़त बना ली। एक गोल से पीछे चल रही दुनिया की आठवें नंबर की टीम भारत ने आखिरी क्वार्टर में अधिक सकारात्मक खेल दिखाया और नीदरलैंड को उनके अपने हाफ में पीछे धकेल दिया।

चौथा क्वार्टर गोल रहित रहा। दोनों ही टीमे गोल करने में सफल नहीं हुईं। मैच के आखिरी पलों में जब भारत पेनल्टी कॉर्नर के जरिए बराबरी का गोल करने की कोशिश कर रहा था, तब नीदरलैंड ने मजबूत डिफेंस के साथ उन्हें रोका और 3-2 से जीत हासिल की। रविवार को मिली हार के बाद भारत अब एफआईएच प्रो लीग स्टैंडिंग में आठ मैचों में चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

भारत का अगला मुकाबला जर्मनी के साथ 17 जून को खेला जाएगा।

 

Next Post

दस्तावेजों की कमी के कारण उरूग्वे की टीम की उड़ान में देरी हुई

Mon Jun 15 , 2026
मेक्सिको सिटी, 15 जून (वार्ता) विश्व कप में अपने पदार्पण मैच से पहले मैक्सिको से अमेरिका के लिए उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) द्वारा उपलब्ध कराई उड़ान में आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण देरी हुई। उरुग्वे टीम को रविवार को प्लाया डेल कारमेन स्थित अपने […]

You May Like

Play sound