अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

उज्जैन। अगरबत्ती फैक्ट्री में रविवार रात आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया गया, इस बीच लाखों का नुकसान हो चुका था।

कुशलपुरा में रहने वाले भूपेंद्र मालवीय घट्टिया तहसील के ग्राम बांदका में श्री श्याम इंडस्ट्रीज नाम से अगरबत्ती की फैक्ट्री का संचालन करते हैं फैक्ट्री उनकी पत्नी वंदना मालवीय के नाम से रजिस्टर्ड है। रविवार को अवकाश होने पर फैक्ट्री बंद थी। रात 9.30 बजे के लगभग मालवीय परिवार को फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। भूपेंद्र मालवीय मौके पर पहुंचे, इससे पहले पानबिहार चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की दमकल पहुंच चुकी थी। फैक्ट्री में अगरबत्ती बनाने का कच्चा माल और तैयार अगरबत्तियों के साथ पैकिंग सामग्री रखी हुई थी । जिसके चलते आग तेजी से फैली चुकी थी जिस पर काबू पाने में करीब 1 घंटे का समय लग गया। भूपेंद्र मालवीय ने बताया कि आग संभवत शॉर्ट सर्किट से लगी थी उन्हें लगभग 50 लाख का नुकसान हुआ है। मामले में चौकी प्रभारी प्रवेश जाटव ने बताया कि फैक्ट्री संचालक द्वारा शिकायत दर्ज करने पर आगजनी की जांच शुरू की जाएगी फिलहाल कोई जनहानि होना सामने नहीं आया है रात का समय होने पर फैक्ट्री बंद थी और कर्मचारी मौजूद नहीं थे।

Next Post

कार्तिक में महाकाल की दूसरी सवारी, रामघाट पर किया अभिषेक 

Mon Nov 23 , 2026
उज्जैन। कार्तिक मास में महाकाल की सोमवार को दूसरी सवारी निकली। शाम 4 बजे मंदिर के सभामंडप में पूजन के बाद पुलिस जवानों ने सलामी देकर राजाधिराज को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। सवारी में मंदिर प्रबंध समिति का महाकाल बैंड, भजन मंडली, पुलिस बैंड, घुड़सवार दल और सशस्त्र […]

You May Like