पेड पर लटका मिला युवक का शव

छिंदवाड़ा. थाना चौरई के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माचीवाड़ा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया. उक्त बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम माचीवाड़ा में 26 वर्षीय रूपलाल पिता प्रीतम सनोडिया ने घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली आत्महत्या का का कारण रूपलाल को विगत दिनों से शारीरिक तकलीफ बताई जा रही है. दर असल विगत दिनों रूपलाल का एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद से वह काफी दिनों से तकलीफ सहन कर रहा था जिसके चलते रविवार की मध्यरात्रि तकलीफ से जूझ रहे रूपलाल ने घर के पीछे लगे पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली परिजन द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, एवं मर्ग कायम कर शव परीक्षण के लिए पहुंचाया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है एवं रूपलाल सनोडिया के विगत दिनों हुए एक्सीडेंट के बाद पैरों में रॉड डली हुई थी जिस कारण से उसे असहनीय तकलीफ थी, मामले की जांच भी की जा रही है.

Next Post

डी गुकेश ने विश्व नंबर वन मैग्नस कार्लसन को हराया

Mon Jun 2 , 2025
स्टवान्गर (र्नोवे) 02 जून (वार्ता) नॉर्वे शतरंज 2025 के छठे राउंड में विश्व चैंपियन डोमाराजू गुकेश ने विश्व नंबर वन शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को शानदार मुकाबले में मात दी। भारतीय ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को उनके […]

You May Like