डी गुकेश ने विश्व नंबर वन मैग्नस कार्लसन को हराया

स्टवान्गर (र्नोवे) 02 जून (वार्ता) नॉर्वे शतरंज 2025 के छठे राउंड में विश्व चैंपियन डोमाराजू गुकेश ने विश्व नंबर वन शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को शानदार मुकाबले में मात दी।

भारतीय ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को उनके ही देश में हराकर बड़ी जीत दर्ज की। खेल में एक समय कार्लसन का पलड़ा भारी लग रहा था, लेकिन गुकेश ने कार्लसन की खामियों का फायदा उठाते हुए बाजी पलटकर क्लासिकल मैच में शानदार जीत हासिल की। गुकेश की इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ियों का स्कोर बराबर 1-1 हो गया है।

र्नोवे शतरंज टूर्नामेंट में यह दूसरी बार है जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने क्लासिकल प्रारुप में विश्व चैंपियन कार्लसन को मात दी हो। इससे पहले आर. प्रग्गनानंदा ने इसी टूर्नामेंट में कार्लसन को हराया था।

Next Post

बाइक चोर गिरफ्तार, किसान को मिली अपनी गाड़ी वापस

Mon Jun 2 , 2025
रेहटी/सलकनपुर. पुलिस ने किसान के घर के आंगन में खड़ी बाइक चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद कर किसान के सुर्पुद करने की कार्यवाही की. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जानकारी के अनुसार ग्राम पीपलिया खालसा निवासी फरियादी धर्मेन्द्र मेहरा […]

You May Like