मवेशियों से भरा लोडिंग आटो पलटा, दो गाय और तीन बैलों की मौत

भोपाल। गुनगा थाना इलाके में मवेशियों से भरा एक अनियंत्रित लोडिंग ऑटो पलट जाने से सभी जानवरों की मौत हो गई. मंगलवार को हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर सड़कर पर हंगामा काटा. पुलिस की समझाईश के बाद मामले को शांत कराया गया. आटो चालक के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई.

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ा ऊंटखेड़ा गांव के पास एक लोडिंग ऑटो सड़क के किनारे पलट गया. पलटे आटो में आई दो गाय और तीन बैल की मौत की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली. लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर गौतस्करी के मामले को देखते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और मवेशियों के शवों को पीएम कराने के लिए भेज दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि गौतस्करी का यह मामला है. आटो मालिक की तलाश करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग लोगों ने की है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Next Post

एमडी ड्रग की तस्करी करने वाला खजराना का युवक गिरफ्तार, लसूडिया पुलिस ने दबोचा

Tue Nov 4 , 2025
इंदौर. पुलिस की एंटी-ड्रग्स मुहिम के तहत लसूडिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो शहर में एमडी ड्रग की सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा बनकर सक्रिय था. आरोपी से 10.34 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है. डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक, एडीसीपी […]

You May Like

मनोरंजन