शाजापुर जिले में 45 लीटर देशी मदिरा जप्त

शाजापुर, 08 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में आबकारी टीम ने छापा मार कर 5500 किलोग्राम महुआ लाहन और 45 लीटर देशी मदिरा जप्त की है।

आबकारी सूत्रों ने बताया कि जिले में स्थित निपानिया कंजर डेरे पर कल आबकारी टीम ने दबिश दी। इस दौरान 5500 किलोग्राम महुआ लाहन और 45 लीटर देशी मदिरा जप्त की गई है। जप्त लाहन का सैंपल लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 05 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।

Next Post

फार्म हाउस से बारह सोलर प्लेट चोरी

Wed Jan 8 , 2025
मुरैना, 08 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रिठौरा स्थित एक फार्म हाउस से अज्ञात बदमाश एक दर्जन सोलर प्लेट चुराकर ले गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात्रि हुयी इस चोरी के मामले में रिठौरा थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर […]

You May Like