खंडवा, ओंकारेश्वर और हनुमंतिया अब हवाई सफर से जुड़ेंगे

खंडवा: प्रदेश सरकार ने पर्यटन और तीर्थ स्थलों को तेज़ और सुविधाजनक यातायात से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. अब खंडवा, ओंकारेश्वर और हनुमंतिया जैसे प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक सवारी बसों की तर्ज पर टिकट लेकर हेलीकॉप्टर से यात्रा की जा सकेगी. खंडवा से इंदौर मात्र 35 मिनट में और ओंकारेश्वर व हनुमंतिया सिर्फ 15 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. हालांकि इसके लिए जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने को मंजूरी दी गई है. निजी ऑपरेटर इसे बस सेवा की तरह संचालित करेंगे.कैबिनेट ने हेलीकॉप्टर संचालन को तीन सेक्टरों में बांटा है. सेक्टर-1 में खंडवा, ओंकारेश्वर, हनुमंतिया, इंदौर, उज्जैन, महेश्वर, मांडू, बुरहानपुर समेत कई शहर शामिल हैं.

सेक्टर-2 में भोपाल, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, सांची, ग्वालियर, दतिया व अन्य पर्यटन स्थल जुड़े हैं. वहीं सेक्टर-3 में खजुराहो, कान्हा, बांधवगढ़, अमरकंटक, रीवा, सिंगरौली और सतना जैसे स्थल शामिल होंगे.इस पहल से धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी, व्यापार और पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और नए रोजगार अवसर भी पैदा होंगे.

Next Post

पीएम श्री विद्यालय की छात्राओं ने किया इनक्यूबेशन सेंटर का भ्रमण

Wed Sep 24 , 2025
सतना : सतना स्मार्ट सिटी इंक्यूबेशन सेंटर द्वारा लैब एक्सप्लोर कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी विद्यालय, बिरसिंहपुर की छात्राओं को इंक्यूबेशन सेंटर का भ्रमण कराया गया।भ्रमण के दौरान छात्राओं को सेंटर की विभिन्न लैब्स से परिचित कराया गया। उन्होंने 3डी प्रिंटिंग लैब में मॉडल कैसे तैयार होते […]

You May Like