फार्म हाउस से बारह सोलर प्लेट चोरी

मुरैना, 08 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रिठौरा स्थित एक फार्म हाउस से अज्ञात बदमाश एक दर्जन सोलर प्लेट चुराकर ले गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात्रि हुयी इस चोरी के मामले में रिठौरा थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरी की इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। फॉर्म हाउस से चोरी हुयीं 12 सोलर प्लेट की कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही हैं। चोरी की रिपोर्ट फॉर्म हाउस पर रहने वाले हंसराज नाम के व्यक्ति ने लिखाई है।

Next Post

बीएसएफ इंस्पेक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख रुपए से अधिक की ठगी

Wed Jan 8 , 2025
ग्वालियर, 08 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अकादमी परिसर में रहने वाले एक इंस्पेक्टर को लगभग एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख 24 हजार रूपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान इंस्पेक्टर को ठगों ने पहले 94 हजार रूपये वापस […]

You May Like