एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

इंदौर. सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शनिवार को शुरु हुआ. हुकुमचंद पॉलिक्लिनिक में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता सहित कार्यक्रम अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर अभियान की शुरुआत की.

अभियान के तहत पहली हितग्राही के रूप में किशोरी दिति जैन को एचपीवी टीका लगाया. दिति ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन स्लॉट बुक कर टीका लगवाया और अभियान की पहली लाभार्थी बनने पर गर्व महसूस हो रहा है. वहीं शासकीय प्रकाशचंद सेठी अस्पताल में कृया तंबर और हिनल खंडेलवाल को भी टीका लगाया. दोनों ने अन्य पात्र किशोरियों से जागरूक होकर टीकाकरण कराने की अपील की. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर (राजस्थान) से राष्ट्रीय स्तर पर अभियान का शुभारंभ किया. जिसका सीधा प्रसारण भी देखा. जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. सोढी ने भी अभियान की शुरुआत की. हातोद, सांवेर, देपालपुर, मानपुर विकासखंडों तथा शहर के चारों जोन में भी टीकाकरण प्रारंभ किया. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह टीका उन किशोरियों को लगाया जाएगा जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, लेकिन 15 वर्ष पूर्ण नहीं हुई है. एकल डोज प्रभावी मानी गई है और यह टीका पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है. निजी स्तर पर इसकी कीमत लगभग 4 से 5 हजार रुपये के बीच है. टीकाकरण के लिए यू-वीन पोर्टल पर पंजीयन किया जाएगा. लाभार्थी स्वयं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट बुक कर सकते हैं, जबकि वैक्सीनेशन सेंटर पर ऑन-द-स्पॉट पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध है. निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग ने पात्र किशोरियों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है.

Next Post

शोरूम से चोरी हुई बोलेरो नियो का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; चार की तलाश 

Sat Feb 28 , 2026
इंदौर। देपालपुर थाना क्षेत्र में इंदौर-देपालपुर रोड स्थित महिंद्रा शोरूम से चोरी गई बोलेरो नियो कार के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने चोरी गई 9 लाख 32 हजार 791 रुपए कीमत की गाड़ी बरामद कर ली है. […]

You May Like

मनोरंजन