सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट स्कूल में भव्य ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह

भोपाल। सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। “रूट्स टू विंग्स” विषय पर आधारित इस समारोह का उद्देश्य परिवार और विद्यालय की संयुक्त भूमिका को रेखांकित करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास का संदेश देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें मनमोहक प्रार्थना नृत्य, भजन और विशेष प्रार्थनाओं ने आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। आकर्षक नृत्य और मधुर संगीत प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

समारोह का मुख्य आकर्षण नाटिका “डोर, पंख और विश्वास” रही, जिसमें विश्वास, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर मारिया जगताप ने कहा कि जीवन में सफलता की ऊँची उड़ान वही भर सकता है, जिसकी जड़ें मजबूत संस्कारों से जुड़ी हों। उन्होंने विद्यार्थियों के विकास में अभिभावकों के निरंतर सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन भावपूर्ण कव्वाली प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने उपस्थित दादा-दादी, नाना-नानी और अभिभावकों को भावुक कर दिया।

Next Post

विरागोदय जैन मंदिर में चोरी की घटना का किया पर्दाफाश

Sun Jul 26 , 2026
दमोह।शहर व जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने हेतु पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया (रा.पु.से.) द्वारा अज्ञात चोरों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक […]

You May Like