भिंड: मिहोना थाना क्षेत्र की एक शराब दुकान पर आधी रात आधा दर्जन युवकों ने हंगामा किया। शराब नहीं मिलने से नाराज युवकों ने लाठी-डंडों से दुकान में तोड़फोड़ की और कैमरा भी तोड़ दिया। कुछ युवक सरकारी शराब की दुकान पर शराब लेने पहुंचे थे, लेकिन समय पूरा होने पर दुकान बंद मिल गई।
इससे गुस्साए युवकों ने दुकान में घुसकर काउंटर, बोतलें और कैमरा तोड़ दिया। हालांकि उन्होंने अंदर का कैमरा तोड़ दिया, पर दुकान के बाहर लगा दूसरा कैमरा चालू था। पूरी घटना उसी में कैद हो गई। दुकान संचालक की शिकायत पर मिहोना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद दो युवकों पर केस दर्ज किया गया है। बाकी की पहचान की जा रही है।
