मुरैना में बस और सवारी गाड़ी की भिड़ंत, त्रयोदशी में जा रहे खटीक समाज के 12 लोग घायल

मुरैना: अंबाह रोड पर गंज रामपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में मैक्स सवार खटीक समाज के 12 लोग घायल हो गए। ये सभी मुरैना से त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने अंबाह क्षेत्र के रिठौना गांव जा रहे थे। हादसे में मैक्स गाड़ी चालक अर्जुन खटीक (35) गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के समय वह परिवार के 11 अन्य सदस्यों के साथ गाड़ी चला रहा था। चालक के मुताबिक, बस गलत दिशा से आई और सीधी टक्कर मार दी। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, अधिकतर को सिर, पैर और पीठ में चोटें आई हैं। कुछ को एक्स-रे और सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है।

Next Post

शिवपुरी में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 20 घायल, 10 की हालत गंभीर

Tue Jun 3 , 2025
शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शिवपुरी-पोहरी हाईवे पर रामखेड़ी गांव के पास बारातियों से भरी एक लोडिंग पिकअप वाहन पलट गई। हादसे में 15 से 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से 8 से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। […]

You May Like