
कुसमी । जनपद कुसमी के ग्राम पंचायत भुईमाड़ के बाजार वाले स्थल का मामला सामने आया है जहां कि सडक़ और नाली दोनों अतिक्रमण की चपेट में है।
दर्जनों से भी ज्यादा स्थानीय दुकानदारों के सडक़ो पर अवैध अतिक्रमण के कारण पूरा मुख्य सडक़ मार्ग ही सकरा हो गया है। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नही ग्राम पंचायत द्वारा बनाये गए नाली को भी लोगों द्वारा जाम कर दिया गया है जिससे आये दिन व बरसात के दिनों मे पूरे बाजार मे जल भराव की भी स्थिति निर्मित हो जाती है। यहां मुख्य बाजार मे दुकानदारों ने दुकान के सामने सडक़ व नाली के ऊपर अवैध रूप से चौकान बनाकर व टेबल कुर्सी आदि लगाकर सडक़ व नाली पर अतिक्रमण किया है। सडक़ मे अतिक्रमण करने का खुलासा तब हुआ जब बुधवार को ग्राम पंचायत की मांग पर राजस्व अमले द्वारा भुईमाड़ बाजार सडक़ सीमा का नाप किया गया। हालांकि पंचायत के सरपंच-सचिव द्वारा स्पष्ट रूप से मीडिया से जानकारी देते हुए बताया गया है कि अतिक्रमण कि वजह से सडक़ के एक तरफ की नाली पूरी तरह से जाम हो चुकी है जबकि सडक़ के दूसरी तरफ की नाली का कार्य कराना अभी बांकी है। उनका कहना है कि बाजार पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त होना चाहिए, जिससे नाली के माध्यम से पानी की निकासी हो सके और दूसरी तरफ भी नाली निर्माण का कार्य हो सके।
००
इनका कहना है
सडक़ को खोद दिया गया है नाली जाम हो गयी, कुछ लोग नाली पर अतिक्रमण किये हुए हैं एवं नाली वाले मार्ग पर भी अतिक्रमण किये हुए हैं। नाप हो गया है अतिक्रमण हटाने की मांग प्रशासन से की जाएगी।
लल्ली देवी, जंग बहादुर सिंह सरपंच, ग्राम पंचायत भुईमाड़
पंचायत द्वारा एक तरफ नाली निर्माण किया गया है एवं दूसरी तरफ भी नाली निर्माण का कार्य किया जायेगा। पंचायत की मांग पर सडक़ की सीमा निकाला हूं। 15 से 20 लोगों द्वारा सडक़ की सीमा को अतिक्रमण कर लिया गया है एवं द्वार के सामने चौकान बनाया गया है।
राजेश सिंह, पटवारी भुईमाड़
पंचायत अगर चाहेगी तभी नोटिस जारी होगी। जिन्होंने अतिक्रमण किया है, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
दीनबंधु प्रजापति, नायब तहसीलदार कुसमी
०००००००००००
