महिला यात्री के बैग ने उगले रेलवे के चादर – कंबल

जबलपुर। सोमनाथ से चलकर जबलपुर आने वाली ट्रेन में आज गुरुवार 11 सितम्बर को कोच बी 4 में उस समय हंगामा मच गया, जब एक साथ एसी 3 कोच से 16 चादर व 1 कंबल चोरी चला गया। जब जांच शुरू हुई तो सीट संख्या 44 पर यात्रा कर रही एक महिला के बैग से चादर व कंबल बरामद किया गया। कोच अटेेंडेंट ने जब इसकी सूचना जबलपुर में दी, इसके पहले ही महिला यात्री श्रीधाम स्टेशन पर उतरकर चली गई. इस घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 11463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस के बी-4 (एसी3) कोच में कोच अटेेंडेंट जबलपुर आने के पहले यात्रियों को दिये जाने वाले लिनेन (बेड रोल) को जमा कर रहे थे, तो उन्हें बी4 कोच में गिनती में 16 चादर व 1 कंबल कम मिले। जब यात्रियों से इस संबंध में जानकारी लेना शुरू किया गया तो संदेह की सुई 44 नंबर सीट पर अहमदाबाद से जबलपुर की यात्रा कर रही एक महिला यात्री पर टिकी, कोच अटेंडेंट व सहयात्रियों ने महिला से बैग खोलकर दिखाने को कहा, बमुश्किल महिला यात्री ने जब बैग खोला तो उसमें रेलवे के 11 सफेद चादर व 1 कंबल एक-एक कर निकलना शुरू हुए।

Next Post

प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा दो दिवसीय प्रवास पर मुरैना आएंगे

Thu Sep 11 , 2025
मुरैना। प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा दो दिवसीय प्रवास पर 12 सितम्बर को मुरैना आयेंगे। प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा 12 सितम्बर को सायं 6ः45 बजे ट्रेन द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 11ः55 बजे मुरैना आयेंगे और सर्किट हाउस पर रात्रि […]

You May Like