राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का सम्मान

भोपाल, 05 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को सम्मानित कर, उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

श्री परमार ने बुधवार को भोपाल स्थित निवास पर, गणतंत्र दिवस परेड -2025 कर्तव्य पथ नई दिल्ली में राष्ट्रीय परेड दल में सम्मिलित थें। सभी स्वयंसेवकों को राज्यपाल द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र, मेडल एवं शॉल-श्रीफल से भी सम्मानित किया।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना” की विविध गतिविधियों को परीक्षाओं के मूल्यांकन में वेटेज देने के लिए क्रेडिट सिस्टम विकसित करने की कार्ययोजना बना रहे हैं, इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों के लिए भी वेटेज मिल सकेगा।

 

Next Post

राहुल गांधी के बयान पर विवाद, 15 फरवरी को कोर्ट करेगा सुनवाई

Wed Feb 5 , 2025
बरेली 05 फरवरी (वार्ता) कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान को लेकर बरेली की अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है, जिस पर 15 फरवरी को न्यायालय में सुनवाई होगी। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा-2 और भारतीय दंड संहिता (बीएनएसएस) […]

You May Like

मनोरंजन